सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

सर्वनाम किसे कहते हैं ? sarvanam kise kehte hain?



सर्वनाम किसे कहते हैं? इसके भेद और परिभाषा उदाहरण के साथ / sarvanam kise kehte hain



सर्वनाम शब्द का प्रयोग संज्ञा के बदले में होता है, उसे सर्वनाम कहते हैं। सर्वनाम शब्द का अर्थ है- सब का नाम। संज्ञा जहाँ केवल उसी नाम का बोध कराती है, जिसका वह नाम है, वहाँ सर्वनाम से केवल एक के ही नाम का नहीं, सबके नाम का बोध होता है।




सर्वनाम किसे कहते हैं? इसके भेद और परिभाषा उदाहरण के साथ / sarvanam kise kehte hain

सर्वनाम किसे कहते हैं? इसके भेद और परिभाषा उदाहरण के साथ / sarvanam kise kehte hain



संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द को SARVNAM कहते हैं।संज्ञा की पुनरुक्ति न करने के लिए सर्वनाम का प्रयोग किया जाता है। जैसे – मैंतूतुमआपवहवे आदि।


सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण ।

सर्वनाम के उदाहरण:

(1)'सुभाष' एक विद्यार्थी है। 
(2)वह (सुभाष) रोज स्कूल जाता है।
(3)उसके (सुभाष के) पास सुन्दर बस्ता है।
(4)उसे (सुभाष को )घूमना बहुत पसन्द है।

उपयुक्त वाक्यों में 'सुभाष' शब्द संज्ञा है तथा इसके स्थान पर वह, उसके, उसे शब्द संज्ञा (सुभाष) के स्थान पर प्रयोग किये गए है। इसलिए ये सर्वनाम है।


सर्वनाम - सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण, Sarvanam in Hindi,


सर्वनाम की परिभाषा (Sarvnam ki paribhasha)


सर्वनाम किसे कहते हैं?इसके भेद और परिभाषा उदाहरण के साथ।(sarvanam kise kehte hain)।

सर्वनाम के प्रकार  -

(1 पुरुषवाचक सर्वनाम

(2) निजवाचक सर्वनाम
(3) निश्चयवाचक सर्वनाम
(4) अनिश्चयवाचक सर्वनाम
(5) संबंधवाचक सर्वनाम(6) प्रश्नवाचक सर्वनाम

1 –पुरुषवाचक सर्वनाम (personal Pronoun) :

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग वक्ता द्वारा खुद के लिए या दुसरो के लिए किया जाता है, उसे पुरुषवाचक सर्वनाम कहते हैं।
जैसे – मैं, हम (वक्ता द्वारा खुद के लिए), तुम और आप (सुनने वाले के लिए) और यह, वह, ये, वे (किसी और के बारे में बात करने के लिए) आदि।

पुरुषवाचक सर्वनाम के उदाहरण:


पुरुषवाचक सर्वनाम' पुरुषों (स्त्री या पुरुष) के नाम के बदले आते हैं। 
जैसे- मैं आता हूँ। तुम जाते हो। वह भागता है।
उपर्युक्त वाक्यों में 'मैं, तुम, वह' पुरुषवाचक सर्वनाम हैं।

सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण ।SARVANAM KE BHED, SARVANAM KE PRAKAR

swarnam kise kahate hain

पुरुषवाचक सर्वनाम के भेद

पुरुषवाचक सर्वनाम के तीन भेद होते हैं -:
  1. उत्तमपुरुष : जिन शब्दों का प्रयोग बोलने वाला खुद के लिए करता है। इसके अंतर्गत मैं, मेरा, मेरे, मेरी, मुझे, मुझको, हम, हमें, हमको, हमारा, हमारे, हमारी  आदि आते हैं। जैसे – मैं फुटबॉल खेलता हूँ। हम दो, हमारे दो।
उदाहरण- मैं स्कूल जाऊँगा।
हम मतदान नहीं करेंगे।
यह कविता मैंने लिखी है। 
बारिश में हमारी पुस्तकें भीग गई। 
मैंने उसे धोखा नहीं दिया।

  1. मध्यम पुरुष : जिन शब्दों का प्रयोग सुनने वाले के लिए किया जाता है। इसके अंतर्गत तू, तुझे, तुझको, तेरा, तेरे, तेरी, तुम, तुम्हे, तुमको, तुम्हारा, तुम्हारे, तुम्हारी, आप आदि आते हैं। जैसे – तुम  बहुत अच्छे हो।
उदाहरण- तुमने गृहकार्य नहीं किया है। 
तुम सो जाओ।
तुम्हारे पिता जी क्या काम करते हैं ?
तू घर देर से क्यों पहुँचा ?
तुमसे कुछ काम है।

  1. अन्य पुरुष : जिन शब्दों का प्रयोग किसी तीसरे व्यक्ति के बारे में बात करने के लिए होता है। इसके अंतर्गत यहवहयेवे आदि आते हैं।
उदाहरण- वे मैच नही खेलेंगे। 
उन्होंने कमर कस ली है।
वह कल विद्यालय नहीं आया था। 
उसे कुछ मत कहना। 
उन्हें रोको मत, जाने दो। 
इनसे कहिए, अपने घर जाएँ।

सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण ।SARVANAM KE BHED, SARVANAM KE PRAKAR


. प्रश्नवाचक सर्वनाम

 (Interrogative Pronoun):

जिन शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु, व्यक्ति आदि के बारे में कोई सवाल पूछने या उसके बारे में जान्ने के लिए किया जाता है उन शब्दों को प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते हैं
जो सर्वनाम शब्द सवाल पूछने के लिए प्रयुक्त होते है, उन्हें प्रश्नवाचक सर्वनाम कहते है।
सरल शब्दों में- प्रश्र करने के लिए जिन सर्वनामों का प्रयोग होता है, उन्हें 'प्रश्रवाचक सर्वनाम' कहते है। 
जैसे- कौन, क्या, किसने आदि।

प्रश्नवाचक सर्वनाम के उदाहरण:


उदाहरण- टोकरी में क्या रखा है।
बाहर कौन खड़ा है।
तुम क्या खा रहे हो ?

सर्वनाम की परिभाषा, भेद एवं उदाहरण ।SARVANAM KE BHED, SARVANAM KE PRAKAR

संबंध वाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?


6. सम्बन्धवाचक सर्वनाम

 (Relative Pronoun):

जिन सर्वनाम शब्दों का प्रयोग किसी वस्तु या व्यक्ति का सम्बन्ध बताने के लिए किया जाए वे शब्द सम्बन्धवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

सम्बन्धवाचक सर्वनाम के उदाहरण:

जैसे-जो, सो।
जो आया है, सो जायेगा यह ध्रुव सत्य है।

सर्वनाम किसे कहते हैं?

3. निश्चयवाचक सर्वनाम (Demonstrative Pronoun) :

जिन सर्वनाम शब्दों से किसी वस्तु, व्यक्ति या स्थान की निश्चितता का बोध हो वे शब्द निश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

निश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण:



जैसे—यह, वह, ये, वे।

(i) यह मेरी पुस्तक है।

(ii) वह उनकी मेज है।
(iii) ये मेरे हथियार हैं।
(iv) वे तुम्हारे आदमी हैं।

निजवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

2. निजवाचक सर्वनाम (Reflevive Pronoun) :

जिन शब्दों का प्रयोग वक्ता किसी चीज़ को अपने साथ दर्शाने या अपनी बताने के लिए करता है, वे निजवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

निजवाचक सर्वनाम के उदाहरण:


निजवाचक सर्वनाम ‘आप’ का प्रयोग इन स्थितियों में होता है
(i) किसी संज्ञा या सर्वनाम के अवधारण/निश्चय के लिए; जैसे—मैं आप वहीं से आया हूँ।
(ii) दूसरे व्यक्ति के निराकरण के लिए; जैसे—वह औरों को नहीं, अपने को, सुधार रहा है।
(iii) सर्वसाधारण के अर्थ में; जैसे-आप भला तो जग भला । अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम किसे कहते हैं?

4. अनिश्चयवाचक सर्वनाम (Indefinite Pronoun) :

जिन सर्वनाम शब्दों से वस्तु, व्यक्ति, स्थान आदि की निश्चितता का बोध नही होता वे अनिश्चयवाचक सर्वनाम कहलाते हैं।

अनिश्चयवाचक सर्वनाम के उदाहरण:



जैसे- कोई, कुछ।

(i) कोई आ गया तो क्या करोगे?

(ii) उसने कुछ नहीं लिया।
कभी-कभी कुछ ‘शब्द-समूह’ भी अनिश्चय सर्वनाम के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
जैसे-
1. कुछ न कुछ,
2. कोई न कोई,
3. सब कुछ,
4. हर कोई,
5. कुछ भी,
6. कुछ-कुछ आदि।

Releted questions -

Q1।  सर्वनाम किसे कहते हैं उसके कितने भेद होते हैं?
सर्वनाम मुख्य रूप से 6 प्रकार के होते हैं पुरुषवाचक सर्वनाम, निश्चयवाचक सर्वनाम, अनिश्चयवाचक सर्वनाम, प्रश्नवाचक सर्वनाम, संबंधवाचक सर्वनाम और निजवाचक सर्वनाम यह सभी छह प्रकार सर्वनाम के होते हैं

Q2  सर्वनाम किसे कहते है क्या क्या है उदाहरण सहित लिखो
संज्ञा के स्थान पर प्रयुक्त होने वाले शब्द सर्वनाम हैं।" मैं, हम, तुम, तू, वह, यह आदि सर्व-नाम है। कामताप्रसाद गुरू के अनुसार - सर्वनाम उस विकारी Shabd को कहते हैं,

Q3.  सर्वनाम की क्या विशेषता है?
अतः ये कहा जा सकता है की सर्वनाम का प्रयोग वाक्यों में संज्ञा के बार-बार प्रयोग से बचाने के लिए किया जाता है। सर्वनाम का अर्थ:-सर्वनाम की रचना दो शब्दों सर्व और नाम के मेल से हुई है।
Q 4. हिंदी में सर्वनाम की संख्या कितनी है?
हिन्दी व्याकरण के अनुसार सर्वनाम की कुल संख्या 11(ग्यारह) है

सर्वनाम : एक नजर में | Sarvanam – Ek Najar me


हेल्लो दोस्तो आज हमने es post m सर्वनाम किसे कहते हैं के बारे में बताया है आपको यह पोस्ट केसा लगा है pls comments में हमें बताइए।

टिप्पणियाँ

Popular posts

ग्रोसरी लिस्ट इन हिंदी GROCERY LIST IN HINDI, रसोई (Kitchen) के समान की लिस्ट

विशेषण किसे कहते हैं |

facebook ka password kaise Jane ?

Desi status whatsappin hindi |