Kriya kise kehte hain जिस शब्द से किसी काम का करना या होना समझा जाय, उसे क्रिया कहते है। जैसे- पढ़ना, खाना, पीना, जाना इत्यादि। 'क्रिया' का अर्थ होता है- करना। प्रत्येक भाषा के वाक्य में क्रिया का बहुत महत्त्व होता है। क्रिया के भेद रचना के आधार पर क्रिया के भेद रचना के आधार पर क्रिया के चार भेद होते हैं- (1) संयुक्त क्रिया ( Compound Verb) (2) नामधातु क्रिया( Nominal Verb) (3) प्रेरणार्थक क्रिया ( Causative Verb) (4) पूर्वकालिक क्रिया( Absolutive Verb) (1) संयुक्त क्रिया ( Compound Verb) - जो क्रिया दो या दो से अधिक धातुओं के मेल से बनती है, उसे संयुक्त क्रिया कहते हैं। दूसरे शब्दों में- दो या दो से अधिक क्रियाएँ मिलकर जब किसी एक पूर्ण क्रिया का बोध कराती हैं, तो उन्हें संयुक्त क्रिया कहते हैं। जैसे- बच्चा विद्यालय से लौट आया किशोर रोने लगा वह घर पहुँच गया। उपर्युक्त वाक्यों में एक से अधिक क्रियाएँ हैं; जैसे- लौट, आया; रोने, लगा; पहुँच, गया। यहाँ ये सभी क्रियाएँ मिलकर एक ही कार्य पूर्ण कर रही हैं। अतः ये संय...